दिल्ली (एकता): मिट्टी के बर्तन में खाना बहुत ही स्वादिष्ट बनता हैं। मिट्टी के बर्तन में खाना खाने से सेहत को भी फायदा होता है। इसका इस्तेमाल किचन में धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसके रखरखाव के ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से उनमें आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज मिल जाते हैं। जिसकी वजह से शरीर को कई प्रकार के पोषण मिलते हैं। पीएच लेवल को मेंटन करने में करता है। इसका इस्तेमाल घरों में कई सदियों से होता आ रहा है।

बता दें कि पहले इसमें खाना बनाना लोगों ने छोड़ दिया था। लोग गैस पर खाना बनाते थे। लेकिन अब इसका फिर से ट्रैड चल पड़ा है। लोग फिर से इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। आजकल मार्केट में लोग मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते हैं, लोग तो अब मिट्टी के बने गिलासों में चाय भी बनाते हैं, जिसको लोग कुलर चाय बोलते हैं। अब लोग इन गिलासों में कुलर पिज्जा भी बनाने लगे हैं, जिसकी मार्केट में काफी डिमांड है। लेकिन अब सवाल यह है कि अगर आप इन बर्तनों में खाना बनाते हो तो आपको इसका इस्तेमाल बड़ी सावधानी से करना चाहिए। नहीं तो खाना बनाने में इसके फूटने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर आप अपने घर में किसी भी रेसिपी को बनाने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको हम कुछ टिप्स बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप आसानी से खाना बना सकेंगे।

यूज करने से पहले मिट्टी के बर्तन को हमेशा पानी में भिगोएं
मिट्टी के बर्तन की एक खासियत यह है कि इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा इसको पानी में भिगोकर रखना चाहिए। ऐसा करने से इसमें खाना नहीं चिपकता। इसके लिए उपयोग करने से पहले बर्तन को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें। चूंकि मिट्टी के बर्तन झरझरा होते हैं, इसलिए उसमें लंबे समय तक नमी बनी रहती है, और वह टूटते नहीं है।

मिट्टी के बर्तनों में तेज आंच पर खाना मत पकाए
किचन के नॉर्मल बर्तनों की तरह मिट्टी के बर्तनों को तेज आंच पर नहीं पकाना चाहिए क्योंकि इससे उनके टूटने का डर रहता है। इसलिए इसे कम आंच पर ही पकाना चाहिए। इसके कारण इसमें खाना धीमे तो पकता है, लेकिन स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है।

खाना बनाते समय इसमें लड़की का ही इस्तेमाल करना चाहिए
मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते समय इसमें किसी स्टील धातु का नहीं बल्कि लड़की की धातु का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से मिट्टी का बर्तन डेमेज नहीं होता है। साथ ही मिट्टी के बर्तनों की सतह पर इससे कोई निशान नहीं भी होता है।

बर्तनों को धोने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए
आपको सबसे ज्यादा यह ख्याल रखना चाहिए कि मिट्टी के बर्तन दोबारा इस्तेमाल करने के लिए साफ करते समय सावधानी बरतने। वरना यह चंद सेकंड में टूटकर बिखर जाएंगे। ध्यान रहे जूठन कड़क होने पर जोर से रगड़ने के बजाय उसमें बेकिंग सोडा के साथ पानी को भरकर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब इसे साबुन से धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें।
