दिल्ली (एकता): आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को सीबीआई कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन करने के लिए पंजाब के मंत्री और विधयकों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। वह सभी को नजफगढ़ पुलिस स्टेशन लेकर गई। जहां थाने के अंदर भी आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदर्शन जारी रहा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से फिलहाल सीबीआई शराब घोटाला मामले में पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ आप के दफ्तर में इमरजेंसी मीटिंग शुरू हो गई है। आप के नेता और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय यह बैठक ले रहे हैं। बैठक में राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता भी मौजूद रहे। दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबरॉय और डिप्टी मेयर आले इकवाल भी इस बैठक में शामिल हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी इमरान हुसैन, राजकुमार, आनंद राज सभा सांसद, संजय सिंह, पंजाब कैबिनेट के मंत्री अमन अरोड़ा गुरमीत सिंह और कई सीनियर लीडर भी नारेबाजी के साथ प्रर्दशन कर रहे थे।
