दिल्ली (एकता: दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर रविवार सुबह 11 बजे सीबीआई हेडक्वार्टर में बुलाया है। वहां उनसे सीबीआई पूछताछ करेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सहित उनके सभी मंत्री व आप सांसद सीबीआई मुख्यालय पहुंचेंगे। दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मिलने पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सीबीआई मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। बता दें कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।