दिल्ली शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल को CBI का समन जारी, जानिए क्या दिया बड़ा बयान

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में अभी कथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को अभी राहत नहीं मिली कि अब फिर से मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने समन जारी किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कथित शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी और सीबीआई पर निशाना साधा। उन्होंने कई आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया द्वारा जिन 14 फोन के तोड़े का ईडी-सीबीआई दावा कर रही हैं वह सभी जिंदा हैं। इनमें से कई तो ईडी के पास हैं और कई सीबीआई के। उन्होंने कहा कि इन फोनों को कोई तो चला रहा है। केजरीवाल ने कहा कि शराब घोटाला कुछ नहीं है। ईडी और सीबीआई बस झूठ बोलकर मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने लगाते हुए कहा कि वह हर रोज किसी न किसी को अपने शिंकजे का शिकार बनाते हैं। उन्हें टॉर्चर, थर्ड डिग्री देकर मनीष सिसोदिया, केजरीवाल का नाम लेने को कहते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *