Rakhi Sawant के साथ 17 साल पुराने KISS मामले में Mika Singh पहुंचे मुंबई हाईकोर्ट, जानिए पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के मशहूर मीका सिंह भारत के सबसे अमीर सिंगर्स में से एक हैं। उनके गाने सुनकर फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर मीका सिंह और राखी सावंत अकसर सुर्खियों में रहते हैं। वह एक्ट्रेस को कथित तौर पर जबरन किस मामले में 17 साल पुराने मामले में बुरे फंसे थे। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब मीका ने मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वह मंगलवार को इस मामले में मुंबई हाई कोर्ट पहुंचे। मीका की याचिका में दावा किया है कि 2006 के इस मामले को रद्द किया जा सकता है, क्योंकि आरोपी और शिकायतकर्ता दोनों ने ही इस मामले को सुलझा लिया है। यह याचिका सोमवार 10 अप्रैल को न्यायमूर्ति एएस गडकरी और न्यायमूर्ति पीडी नाइक की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। कोर्ट ने अगले सप्ताह तक नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक मीका की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट ने कहा कि यह मामला पिछले 17 सालों से अधर में लटका हुआ है।

जानिए क्या था मामला

बता दें कि साल 2006 में अपने बर्थडे पार्टी में मीका ने सरेआम राखी सावंत को उनकी मर्जी के बिना किस किया था। जिससे हर कोई हैरान था। वह इस किस कांड के बाद काफी बुरे तरीके से फंसे थे। मीका को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा किया गया। अब तो दोनों इस बात को भूलकर मूव ऑन कर चुके हैं। दोनों में अब गहरी दोस्ती हो चुकी है। मुद्दों को सुलझा लिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *