Air India की लंदन जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने क्रू मेंबर के साथ की ऐसी हरकत…रास्ते से दिल्ली लौटा विमान

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक यात्री ने फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी की। मीडिया सूत्रों के अनुसार बदसलूकी होने के बाद एयर इंडिया के विमान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। यात्री विमान के इमरजैंसी दरवाजे को खोलने की भी कोशिश कर रहा था। जब केबिन क्रू के मेंबरों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। आखिरकार पायलट ने दिल्ली हवाई अड्डा पर लैंडिंग की। आरोपी यात्री को आईजीआई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी यात्री की पहचान जसकिरत सिंह के रूप में हुई है। वह कपूरथला पंजाब का रहने वाला है। दरअसल वह सोमवार को अपने माता- पिता के साथ लंदन जा रहा था। यहां से उसे कनाडा जाना था। एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ 111 से उन्होंने लंदन के लिए दिल्ली हवाई अड्डा से उड़ान भरी। बता दें कि जिस समय यात्री ने बदतमीज करने की कोशिश की तब विमान अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था। करीब 10 बजे विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। इमिग्रेशन की पूरी प्रक्रिया के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी के साथ जा रहे उसके माता-पिता को भी विमान से नीचे उतरना पड़ा। गौरतलब है कि दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट में अकसर फ्लाइट में ऐसी घटनाएं हुई हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *