दिल्ली (एकता): यूट्यूबर अरमान मलिक अपने व्लॉग्स के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अरमान दूसरी बार पिता बने। उनकी दूसरी पत्नी Kritika Malik ने एक बेटे को जन्म दिया। जल्द ही अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक भी जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनका एक लेटेस्ट व्लॉग सामने आया है, जहां उनके पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ गई है। इस व्लॉग में पायल ने अपनी डिलीवरी डेट के बारे में भी खुलासा किया है।
इस दिन बच्चे को जन्म देंगी पायल
बता दें कि अरमान ने पहली पत्नी पायल मलिक से 2011 में शादी की थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम चिरायु है। अरमान मलिक के लेटेस्ट व्लॉग में पायल ने बताया कि उनकी डिलीवरी को अभी सिर्फ 3 हफ्ते बचे हैं। 3 हफ्ते बाद वह दो जुड़वा बच्चों को इस दुनिया में लाएंगी। पायल ने दावा किया कि उनके जुड़वा बच्चों में एक न एक बेटी जरूर होगी, क्योंकि लड़कियों के कपड़े पहले ही आ गए हैं।
जानिए कब होगी पायल की डिलीवरी
अरमान मलिक ने एक नया व्लॉग साझा किया, जिसमें उन्होंने साझा किया कि पायल की डिलीवरी केवल तीन सप्ताह दूर है। नए वीडियो में अरमान ने कहा कि उनके पूरे परिवार की तबीयत खराब हो गई। खराब मौसम के कारण अरमान और पायल दोनों बीमार हैं। पायल के बीमार होने की वजह से उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
अरमान की पहली पत्नी का आईवीएफ कई बार हुआ फेल
अरमान की पहली पत्नी का आईवीएफ कई बार फेल हुआ। बता दें कि पायल का पहला बेटा भी नेचुरल तरीके से नहीं बल्कि आईवीएफ के जरिए पैदा हुआ था। क्योंकि पायल को नेचुरल प्रेग्नेंसी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पायल ने अपने एक वीडियो के जरिए कहा था कि उनका पहला आईवीएफ कई बार फेल हुआ।