दिल्ली में एक फ्लैट की तीसरी मंजिल में लगी आग, बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के कीर्ति नगर के मानसरोवर गार्डन स्थित एक फ्लैट में उस समय अफरातफरी मच गई, जब तीसरी मंजिल पर आग लगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार आग में झुलस कर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

बता दें कि मृत महिला की पहचान महिंदर कौर के रूप में हुई है। आग की चपेट में आने से बेटा सुरेंदर सिंह झुलस गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *