1984 सिख कत्लेआम के आरोपी जगदीश टाइटलर को CBI ने जांच के लिए CFSL लैब बुलाया

admin

दिल्ली (एकता): 1984 सिख कत्लेआम के आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को मंगलवार को सीबीआई ने वॉइस सैंपल के लिए CFSL लैब में बुलाया। बता दें कि CBI ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह जीके को नोटिस भेजा है। सरदार मनजीत सिंह जीके ने प्रेस कांफ्रेंस करके जगदीश टाइटलर के 5 फरवरी 2018 को 5 वीडियो जारी किए थे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इन स्टिंग वीडियो की आवाज को CBI ने टाइटलर की आवाज के साथ मिलाने के लिए CFSL लैब भेजा था। जिसके बाद अब गवाही देने के लिए सरदार मनजीत सिंह जीके को बुलाया है। इसी हत्याकांड की जांच के लिए टाइटलर को बुलाया। दरअसल 1984 में हुए दंगों के दौरान पुलबंगश के गुरुद्वारे में 3 लोग मारे गए थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *