सगाई समारोह में 19 साल के युवक के साथ दर्दनाक हादसा: डांस करते अचानक हुआ बेहोश, मातम में बदली खुशियां

admin

दिल्ली (एकता): आजकल कम उम्र में ही बच्चों से लेकर युवाओं को अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के समयपुर बादली थाना इलाके में सामने आया है। जहां सगाई के समारोह में एक 19 साल के युवक की नाचते-नाचते मौत हो गई। जिससे घर में मातम का माहौल छा गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार परिजन जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने युवक की मौत को हार्ट अटैक की वजह बताया। परिजनों का कहना है कि हमारा बेटा बिल्कुल ठीक था। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आकाश सुल्तानपुरी में परिवार के साथ रहता था और पढ़ाई कर रहा था। उसके चचेरे भाई इंद्रजीत का रविवार को सगाई समारोह था। समारोह स्थल पर डीजे लगा हुआ था। आकाश हल्का खाना खाने के बाद डीजे पर डांस करने लगा। डांस करते करते वह अचानक अचेत होकर गिर गया। जिससे चारों तरफ अफरातफरी मच गई। परिवार वालों का कहना है कि उसे कोई बीमारी नहीं थी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *