BBC और Twitter के बीच छिड़ा विवाद, एलन मस्क ने बीबीसी पर ‘गवर्मेंट फंडेड मीडिया’ का लगाया लेबल

admin

दिल्ली (एकता): सोशल नेटवर्किंग साइट Twitter और BBC के बीच विवादस छिड़ गया है। बता दें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने बीबीसी पर ‘गवर्मेंट फंडेड मीडिया’ यानी ‘सरकारी वित्त पोषित मीडिया’ का लेबल लगाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस विवाद को लेकर बीबीसी भड़क गई है। बीबीसी के मालिक उनकी इस हरकत से नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ट्विटर को यह लेबल बीबीसी के अकाउंट्स से हटाना चाहिए। इस विवाद की चर्चा काफी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक ‘बीबीसी’ ब्रिटेन में बरसों पहले कंपनी स्‍थापित की गई है। इस कंपनी से ही उन्हें फंड मिलता था। लेकिन अब उनके ऊपर संकट गहरा गया है। बीबीसी ने अपने चैनल को काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उसने दुनियाभर में अपने ब्रॉडकास्ट चैनल और न्‍यूज पोर्टल लॉन्‍च किए। जिस पर काफी मेहनत लगी। आज ‘बीबीसी’ के अनेक भाषाओं में टेलीविजन कार्यक्रम, रेडियो शो, और ब्रेकिंग न्यूज चल रहे हैं। जिसको काफी दुनिया देखती और पढ़ती भी है। बता दें कि BBC के Twitter पर कई अकाउंट हैं।

ऐसे में ट्विटर सरकारी और गैर-सरकारी संस्‍थाओं की पहचान पर लेबल लगा रहा है। बीबीसी ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि टि्वटर को ऐसा नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि हम एक ‘स्‍वतंत्र’ समाचार संस्‍था हैं। उन्होंने कहा कि ट्विटर द्वारा लगाए लेबल के मुद्दे को ‘बीबीसी’ जल्द से जल्द हल करने के लिए टि्वटर के अधिकारियों से बात करेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *