7 साल बाद Balika Vadhu फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत मामले में हुआ नया खुलासा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड और टीवी के अब तक के मशहूर अभिनेताओं ने किसी न किसी वजह से आत्महत्या की है। लकिन उनमें से ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनकी मौत का सच सामने नहीं आया। इन घटनाओं ने पूरी इंडस्ट्री और दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी ही कुछ 7 साल पहले ‘बालिका वधू’ से फेमस हुई एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत ने सभी को चौंका दिया था। बता दें कि प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज कुछ दिनों तक जेल में रहने के बाद बाहर आ गए। लेकिन अब एक्ट्रेस की मौत के कई सालों उनकी मौत मामले में नया खुलासा हुआ है, जिससे सब हैरान हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार ‘बालिका वधू’ की आनंदी उर्फ प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी। कोई मानने को तैयार नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकती है। प्रत्यूषा के परिवार ने उनकी मौत के लिए उनके बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया था। प्रत्युषा के माता-पिता ने भी राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। इसके चलते उस प्रेमी को कुछ समय के लिए जेल में रखा गया। राहुल ने अब कई सालों बाद प्रत्युषा के सुसाइड वाले दिन के बारे में खुलासा किया है।

राहुल ने किया यह बड़ा दावा

बता दें कि प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज ने कहा कि उसकी आत्महत्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है। सुसाइड से एक रात पहले प्रत्युषा और राज पार्टी कर रहे थे। प्रत्युषा ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या की गई है। राहुल ने कहा कि, ”उन्होंने आत्महत्या की है। प्रत्युषा मुझे डराने के लिए फांसी का वीडियो बना रही थी, वह अक्सर ऐसा करती थी। प्रत्युषा को मजाक करना महंगा पड़ गया, दरअसल उसका गलती से पैर फिसला है जिसके चलते यह हादसा हुआ।

प्रत्यूषा के माता-पिता से क्यों मिलना चाहता है बॉयफ्रेंड?

प्रत्युषा के माता-पिता अपनी बेटी के लिए राहुल राज को जिम्मेदार ठहराते हैं। इस पर राहुल राज ने यह भी कहा कि प्रत्युषा अपने माता-पिता के कर्ज से काफी परेशान थीं। राहुल ने सेलिब्रिटीज पर प्रत्युषा के माता-पिता को भड़काने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके माता-पिता से मिलने जा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *