उत्तराखंड (एकता): उत्तराखंड में देहरादून के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कार के 200 मीटर खाई में गिरने से पूरा परिवार बिखर गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार पंचवटी के सी-ब्लॉक में रहने वाले ऋषभ जैन दोस्तों के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर घूमने गए थे। वह अपने बूढ़े दादी-दादी का भी एकमात्र सहारा थे जो अब वह भी चला गया। ऋषभ के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी थी। अब उसकी दादी अकेली रह गई है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
दुहाई के रहने वाले सूरज कश्यप (27) एचडीएफसी की आर्य नगर शाखा में नौकरी करते थे। तीन सरकारी छुट्टियों के चलते वह घूमने गए थे। शुक्रवार दाेपहर करीब 2:30 बजे घूमने जाने की बात कहकर वह घर से गया था। सूरज की इसी साल शादी होने वाली थी। गाजियाबाद के मालीवाड़ा में रहने वाले ज्ञानेंद्र सैनी (42) भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्तों के साथ वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर उनके साथ घूमने गए थे। गाजियाबाद के सुचित्रा कांप्लेक्स में उनका कार्यालय है।