दिल्ली-NCR में सुहावने मौसम का दौर खत्म! भयंकर गर्मी के लिए हो जाएं तैयार

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सुहावने मौसम का दौर खत्म हो रहा है। थोड़े दिनों तक भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं मई-जून की गर्मी का अहसास होने लगेगा। बता दें कि रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।

शनिवार को भी राजधानी के कई इलाकों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। बीते सप्ताह हुई बारिश का असर अब तक दिल्ली-एनसीआर में बना हुआ था। इस कारण से सुबह शाम हल्की ठंड का असर था। वहीं अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार से पांच दिन उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 13 अप्रैल से मौसम बदलेगा। आसमान में बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं हैं।

बता दें कि 20 मार्च को दिल्ली में हुई बारिश ने पिछले 3 साल में मार्च के महीने में 24 घंटे की अवधि में हुई सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड कायम किया। राजधानी में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। साथ ही 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। 3 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर और कई इलाकों में बारिश और आंधी के बीच ओले गिरे थे, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *