Kapil Sharma ने हिमाचल की इस खास जगह पर बेटी अनायरा के साथ यूं मनाया Birthday, शेयर किया Video

admin

दिल्ली (एकता): टेलीविजन के सबसे मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने कड़ी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया है। कॉमेडियन का कपिल से कॉमेडी किंग बनने तक का सफर बेहद मुश्किलों भरा था। एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस बार अपना 42वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार कपिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने इस बर्थडे पर बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के साथ मिलकर दो पेड़ लगाए। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)


वीडियो में कपिल शर्मा बोले रहे हैं कि वह अपने हर बर्थडे पर दुनिया के जिस भी कोने में रहें, एक पेड़ जरूर लगाएंगे। कपिल के इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया है। वह उनके इस वीडियो को देखकर प्यार लुटा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वीडियो में कपिल शर्मा बता रहे हैं कि इससे पहले उन्होंने अपने बर्थडे पर डलहौजी और धर्मशाला में पेड़ लगाए थे। अब वह पालमपुर में लगा रहे हैं। कपिल शर्मा के इस वीडियो पर फैन्स और सेलेब्स के खूब रिएक्शन आ रहे। हर कोई कपिल की तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज हुई है। शादी के बाद जहां 2019 में कपिल बेटी अनायरा के पिता बने तो वहीं 2021 में वह और गिन्नी बेटे के पैरेंट्स बने। कपिल शर्मा फिलहाल अपना शो ‘द कपिल शर्मा शो’ होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह हाल ही फिल्म ‘ज्विगाटो’ में नजर आए थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *