मेडिकल वीजा पर भारत आए अफ्रीकी नागरिक से ढाई करोड़ की हेरोइन बरामद, ऐसे करता था नशीले पदार्थ की तस्करी

admin

नई दिल्ली (एकता): दिल्ली में नारकोटिक्स सेल के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बता दें कि अफ्रीकी नागरिक से ढाई करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने 1.01 किलोग्राम हेरोइन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार आरोपी 3 महीने के लिए मेडिकल वीजा पर भारत आया था और शिव विहार में अवैध रूप से रहकर अफ्रीकी रसोई में काम करता था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी संडे ओकेके उगवोके के रूप में हुई है। वह दिल्ली और एनसीआर में हेरोइन की सप्लाई करता था। इस घटना की जानकारी पुलिस को उस समय लगी जब 7 अप्रैल को आरोपी हेरोइन सप्लाई के लिए तिलक नगर आ रहा था। पुलिस की टीम ने तुरंत उसके घर के पास घेराबंदी कर दी। जब वह घर की तरफ बढ़ा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह जनवरी 2020 में तीन महीने के मेडिकल वीजा पर भारत आया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *