Shoaib Ibrahim ने प्रेग्नेंट बेगम Deepika को आराम देने के लिए संभाली किचन की कमाल, मजेदार है नया व्लॉग

admin

दिल्ली (एकता): शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी की दुनिया के मशहूर कपल माने जाते हैं। लेकिन लंबे समय से कपल ने टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। उनका प्यार, उनकी केमिस्ट्री और उनका हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहना लोगों को काफी अच्छा लगता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका अपनी प्रग्नेंसी को लेकर काफी लुत्फ उठा रही है। दूसरी ओर रमजान का महीना चल रहा है और ऐसे में शोएब इब्राहिम अपनी प्रेग्नेंट बेगम का ख्याल रख रहा है। कुछ ही महीनों में यह कपल अपने पहले बच्चा का इस दुनिया में स्वागत करेगा। जिसको लेकर वह काफी खुश हैं। रमजान में उन्होंने अपनी बेगम और परिवार के लिए इफ्तारी भी बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनका यह नया व्लॉग काफी मजेदार है।

प्रेग्नेंट बेगम के लिए बनाई इफ्तारी

शोएब इब्राहिम प्रेग्नेंट बेगम का खूब ख्याल रख रहे हैं। दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया पर अकसर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। आपको शायद पता होगा कि वो हर साल अपने ससुराल वालों के लिए इफ्तारी या सेहरी बनाती हैं। इस साल वो प्रेग्नेंट हैं, बावजूद इसके वो हर दिन कुछ न कुछ बनाती ही रहती हैं। अब शोएब  किचन की कमान संभाल ली है। उन्होंने दीपिका ने इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘यहां सीरियस कुकिंग हो रही है।’ उनके इस नए व्लॉग भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शोएब की मां भी उन्हें किचन में खाना बनाते देख काफी खुश हैं।

खास बात यह है कि दीपिका कक्कड़ शादी के करीब 5 साल बाद मां बनने वाली हैं। उन्होंने साल 2018 में शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की थी। कपल अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर बहुत एक्साइटेड है। उन्होंने अपने दोनों घरों को जोड़ने के लिए रेनोवेशन का काम चलाया हुआ है। प्रेग्नेंसी के दिनों में भी दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने फैंस को हर पल की खबर देती रहती हैं। हालांकि वह कई तरह के वीडियो शेयर करती रहती हैं। दीपिका का उनकी पूरी फैमिली काफी खास तरीके से ध्यान रख रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *