दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों के आत्महत्या के केस अकसर सामने आते रहते हैं। एक बार फिर ताजा मामला दिल्ली के थाना सिविल लाइन में सामने आया। जहां सुबह-सवेरे हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद द्वारा आत्महत्या के बाद अफरातफरी मच गई।
मीडिया सूत्रों के अनुसार हेड कांस्टेबल ने शनिवार को सुबह 6:00 बजे छगी राम अखाड़े के पास खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिससे पुलिस लाइन में सनसनी फैली हुई है। इमरान मोहम्मद पुलिस कंट्रोल रूम की जिप्सी पर तैनात था। वह पीसीआर वैन का इंचार्ज भी था। बता दें कि घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के मामले की पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है।