राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान सुखोई-30 से भरी उड़ान, देखें तस्वीरें

admin

दिल्ली (एकता): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लड़ाकू विमान सुखोई-30 से उड़ान भरी। बता दें कि शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी। उड़ान भरने से पहले तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू असम के तीन दिनों के दौरे पर गुरुवार को वहां पहुंची थी। बताया जा रहा है कि उनसे पहले भारत के कई और राष्ट्रपति सुखोई-30 की उड़ान भर चुके हैं।

डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा देवी पाटील और रामनाथ कोविंद भी ऐसा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में गज उत्सव का उद्घाटन किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *