दिल्ली में प्लास्टिक गोदाम में भीषण अग्निकांड, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 25 गाड़ियां

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में आगजनी की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। भीषण अग्निकांड थमने का नाम ही नहीं ले रही। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब शनिवार को टीकरी कलां इलाके में एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग भड़क उठी।

बता दें कि पीवीसी मार्केट में बड़े पैमाने पर आग लगी है, जिसे काबू करने के लिए फायर बिग्रेड की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अब तक किसी जान-माल की कोई सूचना नहीं है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *