दिल्ली में फिर से डराने लगा कोरोना: 733 नए मामले आए सामने, 2 मरीजों ने तोड़ा दम

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में कोरोना ने फिर से लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। राजधानी में कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने जानलेवा पैर पसार रहा है। बता दें कि कोरोना के 733 नए मामले सामने आए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस बार कोरोना वायरस से 2 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 460 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल अस्पताल से उनको छुट्टी दी गई है।

दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 20 फीसदी के पार पहुंच गई है। मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना के 733 नए मामले सामने आए। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 2331 हो गए। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 7 वेंटीलेटर पर, 54 आईसीयू में और 36 ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *