दिल्ली के सोनिया गांधी कैंप में लगी भयानक आग, चारों तरफ मचा हड़कंप

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के सोनिया गांधी कैंप में भयंकर आग लगने का मामला सामने आया है, जहां कापसहेड़ा इलाके में एक गोदाम में आग लगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभी किसी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि घटनास्थल पर दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं। बताया जाता है कि आग सोनिया गाधी कैंप के एक गोदाम में लगी है। यह लकड़ी की दुकान थी। जल्द ही आग बुझा ली जाएगी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक घर में आग लगने के बाद दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आग घर की पहली मंजिल में लगी थी और सीढ़ियों और ऊपरी मंजिलों पर धुआं भर गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *