स्वाति मालिवाल को पब्लिक टॉयलेट से मिली ऐसी चीज…देख आप भी रह जाएंगे हैरान, MCD के सीनियर अधिकारी तलब

admin

दिल्ली (एकता): कहने को दिल्‍ली देश की राजधानी है लेकिन दिल्‍ली के हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। अब जो बात हम आपको बताएंगे उसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वति मालीवाल ने हाल ही में संजय कॉलोनी झुग्गी में गुरुवार को दरियागंज में पब्लिक टॉयलेट का अचानक निरीक्षण किया। जब वह वहां पहुंची तो वह हैरान रह गई। पब्लिक टॉयलेट ये 50 लीटर तेजाब बरामद किया। साथ ही ये भी कहा कि नगर निगम दिल्ली से इसका जवाब लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे कई जिंदगिया बर्बाद हो सकती थी।

 

मीडिया सूत्रों के अनुसार जीबी पंत अस्पताल के सामने एक शौचालय में औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने 50 लीटर तेजाब पाया। इस दौरान उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सख्त फटकार लगाते हुए सफाई करने के निर्देश दिए। स्वति मालीवाल ने कहा कि इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में लापरवाह कर्मचारियों को जवाब देना होगा। आयोग ने नगर निगम दिल्ली के सीनियर अधिकारियों को तलब किया।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *