डायबिटीज के हैं मरीज तो नाश्ते में इन फूड्स से कर लें तौबा, बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

admin

दिल्ली (एकता): मधुमेह की बीमारी को ‘डायबिटीज’ और ‘शुगर’ भी कहा जाता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो ब्लड में शुगर लेवल के बढ़ने का कारण बनती है। ये बीमारी खराब जीवनशैली के कारण भी होती है। मधुमेह के मरीजों को अपने खाने-पीने पर खास ध्यान देना चाहिए। बता दें कि ये बीमारी काफी खतरनाक होती है। अगर इसका समय रहते इलाज किया जाए तो ठीक है वरना इसकी वजह से शरीर में और भी कई बीमारियों पैदा हो सकती हैं। डायबिटीज में जिस चीज से सबसे ज्यादा परहेज करने की जरूरत होती है, वो चीनी है या चीनी से बनी चीजें। आप जितना इसे खाएंगे उतनी ही आपकी सेहत खराब होती जाएगी। जो आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। अकसर हम देखते हैं कि चीनी से बनी चीजों को खाने से मरीज दस बार सोचता है। वह इस चिंता में रहता है कि क्या खाएं और क्या न। हाई शुगर फूड डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर से कम नहीं। ये अचानक ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है। जो सेहत के लिए काफी हानिकारक है। आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को खाने से डायबिटीज होती है, जिसका आपको सेवन नहीं करना चाहिए।

इन चीजों को अपनी डाइट्स से रखें दूर

1. चॉकलेट मिल्क: आप देखते हैं कि अकसर कई लोग दूध के शौकीन होते हैं। वह दूध में कई तरह की चीजें मिलाकर पीते हैं, जो पहले तो ठीक लगती हैं लेकिन बाद में हानिकारक साबित होती हैं। कई लोग दूध को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें चॉकलेट मिलाते हैं। इसमें चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चॉकलेट मिल्क पीने से परहेज करना चाहिए।

2. फ्लेवर्ड दही: दही का सेवन कई लोग करते हैं, जो हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। लेकिन दही में किसी तरह का फ्लेवर मिलाकर इसका सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है। फ्लेवर्ड दही डायबिटीज के मरीजों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। फ्लेवर्ड दही में आर्टिफिशियल शुगर होती है, जो सीधे जाकर आपके ब्लड में मिल जाती है। जिससे आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

3. फ्लेवर्ड कॉफी: ज्यादा कॉफी पीना सेहत के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। लेकिन कुछ लोग इसमें फ्लेवर मिलाकर पीते हैं। फ्लेवर्ड कॉफी में मौजूद चीनी ब्लड शुगर के लेवल को तुरंत बढ़ाती है। जिसके आपकी सेहत बिगड़ने लगती है। इसलिए कॉफी को फ्लेवर्ड में न ही पीए तो अच्छा रहेगा।

4. ज्यादा चीनी वाले फल: डायबिटीज मरीजों को हमेशा कम चीनी वाले फल ही खाने चाहिए। जिसमें कम शुगर हो। अगर वह ज्यादा चीनी वाले फल खाएंगे तो उनकी सेहत पर सीधा असर पड़ेगा। आम और अनानास जैसे फलों में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शुगर लेवल को अचानक बढ़ाने का काम करती है।

5. टमाटर सॉस: अकसर लोग ब्रेड, समोसा, चाउमीन जैसे फास्ट फूड के साथ टोमैटो सॉस खाना पसंद करते हैं। लेकिन बाद में यह आपकी मुश्किलें भी बढ़ाता है। अगर आप ऐसी चीजों को खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि केचप में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *