दिल्ली (एकता): भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले में नया मोड़ आया है। बता दें कि वाराणसी पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिंगर और प्रोड्यूसर समर सिंह को गिरफ्तार किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के सुसाइड मामले के बाद से ही वह फरार था। बता दें कि आरोपी सिंगर को आय यानि शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से पुलिस उसका ट्रांजिट रिमांड लेगी। समर सिंह को अभी नंदग्राम थाने में ही रखा गया है।आरोपी चार्म क्रिस्टल सोसाइटी में काफी समय से रह रहा था। हालांकि पुलिस उसकी कई जगह पर छापेमारी कर ही रही थी। आखिरकार भगोड़ा मिल ही गया।

आकांक्षा दुबे की मां ने लगाए गंभीर आरोप
आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म जगत में सबसे खूबसूरत और जानी-मानी अभिनेत्री थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी। बता दें कि उसका शव 26 मार्च को वाराणसी में होटल सारनाथ के एक कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला था। वह होटल में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थी। दूसरी ओर अभिनेत्री की मां ने भी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल और आत्महत्या करने के गंभीर आरोप लगाए थे। तब से ही पुलिस इस मामले में दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सच आया सामने
आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला सच सामने आया है। जिसमें कई तरह के सवाल उठे हैं। आकांक्षा के पेट में भूरे रंग का लिक्विड मिला है। जैसा कि कहा जा रहा था कि उसने रात को शराब पी थी। उनकी कलाई पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।