जानिए क्यों Salman Khan ने खरीदी ब्रांड न्यू बुलेट-प्रूफ Nissan Patrol SUV Car, भारत में अब तक नहीं हुई लॉन्च

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में एक नई सफेद रंग की बुलेट प्रूफ SUV कार खरीदी है। उन्होंने Nissan Patrol SUV गाड़ी को विदेश से इम्पोर्ट किया है। हालांकि यह कार भारत में अभी लॉन्च नहीं हुई है। यह सबसे महंगी कार है। मीडिया सूत्रों के अनुसार लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने यह कार खरीदने का फैसला लिया है। उन्होंने ‘निसान’ कंपनी की सबसे महंगी गाड़ी ‘न‍िसान पेट्रोल’ अपने काफिले में जोड़ा है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इस मामले में गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था।

जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी साउथ एशिया बाजारी में सबसे मशहूर और मंहगी गाड़ियों में से एक है। इस बुलेट प्रूफ कार की खासियत यह है कि ये सुरक्षा के नजरिए से काफी खास होती है। सलमान खान ने जिस लग्जरी गाड़ी को अपने काफिले में शामिल किया है वह भारत में लॉन्च नहीं हुई। फिलहाल इस गाड़ी की कीमत क्या है इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। वैसे भारतीय बाजार में इस गाड़ी की कीमत 80 लाथ से 1 करोड़ के करीब है। लेकिन सलमान खान की गाड़ी बुलेट प्रूफ है ऐसे में इसकी कीमत और ज्यादा होगीा। सलमान खान हाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के अलावा मुंबई पुलिस के अधिकारी भी थे।

गौरतलब है कि सलमान खान के पास निसान की एसयूवी के अलावा Toyota landcruiser, Mercedes Benz S-Class, Lexus LX 470, ऑडी A8, Porsche Cayenne, रेंज रोवर Autobiography, ऑडी RS7, मर्सडीज AMG GLE 63 S और Mercedes Benz GL-Class भी हैं। खास बात यह है कि सलमान खान इस ईद में  ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाले हैं। सबसे खुशी की बात यह है कि वह शाहरुख खान के साथ ‘टाइगर वर्सेज पठान’ की शूटिंग में भी बिजी चल रहे हैं। फैंस को फिर करण-अर्जुन के साथ देखने को मिलेंगे। जिसके चलते लोग काफी एक्साइटेड हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *