दिल्ली-NCR में बारिश की लुका-छिपी जारी, 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में मौसम फिर लोगों के साथ लुका-छुपी का खेल खेलने को तैयार है। राजधानी में फिर सुबह-शाम हल्की सर्दी देखने को मिलेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलेगा। बता दें कि 9 व 11 अप्रैल को राजधानी में बारिश के आसार हैं। तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।

दिल्ली में गुरुवार को सुबह एक बार फिर से मौसम खुशनुमा बना। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं होगा। 11 अप्रैल को बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चलेगी। जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने लगेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *