दिल्ली (एकता): मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस उनपर खूब प्यार बरसाते हैं। जैसा कि आपको पता है कि उनकी दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट हैं। वह अपनी लाइफ की हर अपडेट अपने फैन्स के साथ शेयर करते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार अरमान मलिक के घर फिर से किलकारियां गूंजी हैं।

बता दें कि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका के घर बेटी ने जन्म लिया है। अरमान मलिक ने दो बार शादी की है। अरमान मलिक आए दिन अपनी निजी जिंदगी के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपनी दूसरी पत्नी कृतिका की प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी। इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बात का पता चला है कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को सुनकर फैंस काफी खुश हैं।

अचानक बिगड़ गई कृतिका की तबीयत
बता दें कि कृतिका मलिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके साथ ही अरमान उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर आए, जिसके बाद डॉक्टर्स ने कृतिका को इलाज के लिए भर्ती किया। यह बात आग की तरह फैंस में फैल गई जिसके चलते कुछ लोग कृतिका से मिलने अस्पताल के बाहर भी पहुंच गए। लेकिन अरमान ने कहा कि हमें पता है आप लोग हमें बहुत प्यार करते हैं लेकिन इससे अस्पताल का माहौल खराब होगा।
View this post on Instagram
कृतिका मलिक ने बेटी को दिया जन्म
अरमान ने अपनी सास यानी कृतिका की मां से मजाक में कहा कि वो दादी बन गई हैं, लेकिन उन्होंने फिर कहा कि ये तो मजाक है लेकिन किसे पता था कि ये मजाक इतनी जल्दी सच में बदल जाएगा। अरमान ने बताया कि कृतिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर को सुनकर उनके परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी खुशी से झूम रहे हैं।
