IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ फिर विवादों में, ‘इन्फ्लुएंसर’ सपना गिल ने लगाया यह आरोप

admin

दिल्ली (एकता): इन दिनों लोगों पर आईपीएल का खुमार छाया हुआ है। आईपीएल धीरे-धीरे अपने रंग में रंगता जा रहा है। कुछ टीमों के लिए आईपीएल में अच्छी शुरूआत रही और कुछ के लिए बुरी। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के  लिए बुरी खबर है। मीडिया सूत्रों के अनुसार टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर हैं और इस केस के दर्ज होने के बाद उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। अब उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप 

पृथ्वी शॉ के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर मुबंई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि फरवरी में सपना गिल और पृथ्वी शॉ के दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था। एक क्लब के बाहर उनकी लड़ाई हुई थी। सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर आरोप लगाए कि उनके दोस्तों ने छेड़छाड़ की। जानकारी के मुताबिक पृथ्वी शॉ के खिलाफ अंधेरी मजिस्ट्रेट 66 कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सपना गिल ने अस्पताल से मेडिकल कराकर उसके दस्तावेज भी सबूत के साथ पेश किए। फिलहाल इस मामले में सुनवाई अब 17 अप्रैल को होगी।

सपना गिल पर लगे थे यह आरोप

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल पर भी आरोप लगा था। दरअसल उन्होंने टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जबरदस्ती फोटो खिंचवाने की कोशिश की। इतना ही नहीं उनके दोस्तों पर भी हमला करने का आरोप लगा है। अब एक बार फिर ये मामला तूल पकड़ रहा है।

पहले भी विवादों में रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ 

पृथ्वी शॉ कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। वह 2021 में पहले भी विवादों में रहे थे। बता दें कि उस समय उन पर लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोप लगा था। जब वह छुट्टियां मनाने जा रहे थे तो उनके पास ई-पास नहीं था। साल 2019 में ये खिलाड़ी बीसीसीआई की ओर से 8 महीने के लिए बैन भी हुआ था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *