बॉलीवुड एक्ट्रेस Raveena Tandon को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री अवॉर्ड से किया सम्मानित

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन यूं तो अपनी खूबसूरती और अदाकारी के चलते लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने फैंस से लगातार जुडी रहती है। एक्ट्रेस अकसर अपनी निजी जिंदगी के बारें में अपने फैंस को बताती रहती है, वहीं फैंस खूब प्यार देते है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभी हाल ही में बॉलीवुड रवीना टंडन को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मा श्री से सम्मानित किया।

बता दें कि  दिल्ली में आई रवीना इस अवॉर्ड को राष्ट्रपति से लेने ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थी। बता दें कि यह समारोह बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुआ। हालांकि रवीना टंडन एक्टिंग के अलावा सोशल वर्कर भी हां। उन्होंने चाइल्ड वेलफेयर, वूमेंस राइट और एजुकेशन के मुद्दो को लेकर अपनी प्रेजेंस दिखाती रहती है। ‘रवीना टंडन फाउंडेशन’ की संस्थापक भी हैं।

सामने आया वीडियो

ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो  में राष्ट्रपति बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित करती नजर आ रही हैं। रवीना टंडन साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। खास बात यह है कि यह अवॉर्ड रवीना टंडन को इंडियन सिनेमा में योगदान और उनके परोपकारी काम के लिए दिया गया। दरअसल उन्होंने अभी तक 100 से जियादा फिल्मों में काम किया है। उनकी सभी फिल्में काफी हिट रही हैं।

रवीना ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। रवीना टंडन ने साल 2021 में वेब सीरीज अरण्यक से डेब्यू किया। इसके अलावा वह अब बहुत जल्द ही ‘घुड़चढ़ी’ में दिखेंगी। बता दें कि यह एक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म हैं। इसमें वह संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *