मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 12 अप्रैल को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

admin

दिल्ली (एकता): कथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर राहत नहीं मिली। बता दें कि अब 12 अप्रैल को इस मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई के बाद उन्हें 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि ईडी द्वारा दर्ज मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

सिसोदिया को 17 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ऐसे में अब उनका जेल से बाहर आना मुश्किल है। मनीष सिसोदिया के वकील विवेक जैन ने कोर्ट में दलीलें रखते हुए कहा कि उनके परिवार के अकाउंट में एक भी पैसा नहीं आया है। उनके खिलाफ इसमें कोई केस नहीं बनता। वकील की बहस खत्म होने के बाद ईडी ने कहा कि हम और सबूत जुटाने में लगे हुए हैं। सीबीआई केस के बाद अब ईडी द्वारा दर्ज मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *