दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षिका की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मृत शिक्षिका ने खुदकुशी करने से पहले अपने पिता और परिवार वालों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। जानकारी के मुताबिक द्वारका सेक्टर छह में रविवार रात शिक्षिका ने खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शिकायत पर परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर मृत शिक्षिका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला की पहचान कल्पना के रूप में हुई है। वह एक सरकारी स्कूल में पढ़ाती थी।
शिक्षिका की बेटी ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि उसकी मां का पिता से अक्सर झगड़ा होता था। उसके पिता हर रोज शराब पीकर आते थे और उसकी मां से तलाक देने की बात कहते थे। बेटी ने परिवार के लोगों पर भी आरोप लगाया कि वह उसकी मां को बेटा पैदा करने को लेकर ताना देते थे। 2 अप्रैल को उसके पिता और मां के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जब उसने मां को गिरते देखा तो वह हैरान रह गई। उन्होंने तुरंत मां को अस्पताल भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।