दिल्ली (एकता): हिरासत में लिए गए गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से पुलिस भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली लेकर आई। बता दें कि गैंगस्टर को एयरपोर्ट से सीधा स्पेशल सेल के जनकपुरी स्थित कार्यालय ले जाया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार आईएफएसओ के डीसीपी प्रशांत गौतम की देखरेख में छह सदस्य टीम मेक्सिको गई थी। बॉक्सर को दिल्ली लाने के साथ ही अमेरिका की खुफिया एजेंसी के कई अफसर भी साथ आए। बता दें कि बुधवार यानि आज गैंगस्टर को मकोका की कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक बिल्डर की हत्या समेत बॉक्सर कई मामलों में फरार चल रहा था। हत्या, फिरौती और वसूली जैसे मामलों में वह जुड़ा हुआ बै। दिल्ली के अलग-अलग थानों में दस से ज्यादा मामले बॉक्सर के खिलाफ दर्ज हैं। स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल के नेतृत्व में टीम दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर निकली। बताया जा रहा है कि वह फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भागा था। पहली बार किसी अपराधी को मैक्सिको जैसी जगह से दिल्ली लाया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई महीनों से उसका (गैंगस्टर दीपक बॉक्सर) पीछा कर रही थी।