नई दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी की खूबसूरती और अदाकारी का हर कोई दीवाना है। आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े उस किस्से के बारे में बताएंगे जिसमें हेमा को तीन-तीन सितारों ने शादी के लिए प्रपोज किया था।

बॉलीवुड के 3 दिग्गज सुपरस्टार उनसे शादी करना चाहते थे। आखिरकार एक्ट्रेस का शादीशुदा एक्टर धर्मेंद्र पर दिल आया। हेमा मालिनी को लेकर धर्मेंद्र की दीवानगी के बारे में सभी जानते हैं। हेमा ने चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी बनाया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हेमा अपने टाइम में हर अभिनेत्रियों को मात देती थी। वह बहुत ही खूबसूरत थी। जिसकी वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। जब वह 10वीं क्लास में थी तो उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। वह अपनी खूबसूरत अदाओं से काफी मशहूर थी। हर कोई उन्हें अपनी पत्नी बनाने के ख्वाब देखता था। आज के दौर में भी उनकी खूबसूरती के कई लोग दिवाने हैं। वह 74 साल की उम्र में भी नई एक्ट्रेस की तरह दिखती हैं। बता दें कि वह अपनी छोटी बेटी के साथ NMACC की भव्य ओपनिंग सेरेमनी में हल्के गुलाबी रंग की फ्लोरल साड़ी पहनकर पहुंचीं।

जानकारी के मुताबिक जितेंद्र और संजीव कुमार भी उनसे शादी के सपने देखते थे। सूत्रों का कहना है कि जितेंद्र और हेमा मालिनी के परिवारवाले भी उनकी शादी के पक्ष में थे।

मशहूर एक्टर राजकुमार भी उनकी खूबसूरत अदाओं पर मरते थे। उन्होंने हेमा मालिनी को प्रपोज भी किया था। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। हेमा मालिनी ने 1980 में शादीशुदा धर्मेंद्र से शादी की।

हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अमंकुदी में हुआ। दक्षिण भारत से ताल्लुक होने के बाद भी उन्होंने अपनी किस्मत हिंदी सिनेमा में आजमाई। वह पहली बार फिल्म ‘सौदागर’ में नजर आई जो कि उनकी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में वो राज कपूर के साथ नजर आई थी जो की साल 1968 में रिलीज हुई थी। उनको इस फिल्म से ही पहचान मिली थी।
