दिल्ली-NCR में फिर मौसम ने ली करवट, जोरदार हुई बारिश के बाद लोगों को सर्दी का एहसास

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार तड़के मौसम का मिजाज बदला। राजधानी में तेज बारिश से ठंड का एहसास होने लगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में पिछले काफी समय से मौसम अपने तेवर बदल रहा है। बता दें कि सोमवार भी दोपहर में लोगों को गर्मी के बाद शाम को सर्दी का एहसास हुआ।

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने अप्रैल महीने की शुरुआत बारिश से की। लेकिन इस बारिश से स्कूल, ऑफिस जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 4 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली और एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *