Delhi Metro में सफर करना होगा अब और आसान, यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली मेट्रो में सफर करना अब और आसान हो जाएगा। अब मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है। बता दें कि अब डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर भी मेट्रो में आप जल्द सफर कर सकेंगे। अब टोकन को टाटा बाय-बाय बोलने का समय आ गया है। अब यात्री टोकन के बजाय प्रिंटेंड क्यूआर कोड के जरिए मेट्रो में सफर कर सकेंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार इससे यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के इस्तेमाल का मौका मिलने लगेगा। बता दें कि यात्रियों को सुविधा देने के लिए दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर एक या दो एएफसी गेट को अपग्रेड किया जा रहा है। खास बात यह है कि अगर किसी यात्री के पास स्मार्टफोन नहीं हैं तो उसको भी सफर के लिए टोकन की सुविधा दी जाएगी। इस सुविधा को अप्रैल के आखिर तक दिल्ली मेट्रो में एनसीएमसी लागू करने की सोच रहा है।

स्मार्ट कार्ड के पैसों की होगी बचत

इस सुविधा से यात्रियों को कई फायदे होंगे। दिल्ली मेट्रो में सफर करते समय टोकन या स्मार्ट कार्ड के इस्तेमाल में ज्यादा पैसों की भी बचत होगी। फिलहाल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यूआर कोड से टिकट की सुविधा है। एनसीएमसी लागू होते ही यात्रियों को सुविधा मिलने लगेगी।


नई प्रणाली के लागू होने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
आपने देखा होगा कि दिल्ली मेट्रो में सफर करते समय अगर नियत समय से अधिक देर तक कोई यात्री बैठा रहता है या किसी स्टेशन पर ठहरता है तो इसके लिए अधिक किराए का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन नई प्रणाली लागू होने से यात्रियों को इस सुविधा से थोड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि यात्री अपने कार्ड से ही इस राशि का भुगतान कर सकते हैं। अगर आप प्रिंटेड टिकट पर सफर करते हैं तो आपको इसका खास ख्याल रखना होगा। इसके जरिए ही आप अगले गेट से बाहर निकल सकते हैं, अगर ये कहीं खो गया तो आपको नुकसान भरना भी पड़ सकता है। आपको 50 रुपए भरने पड़ सकते हैं। इसलिए इसको संभालकर रखना जरूरी होगा।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *