दिल्ली (एकता): मानहानि केस में राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। सोमवार को सूरत कोर्ट ने 13 अप्रैल तक राहत दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब इस मामले में जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। वहीं 3 मई को सजा के खिलाफ सुनवाई होगी। बता दें कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोर्ट में राहुल गांधी के साथ मौजूद रहीं। इसके अलावा जस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। मानहानि केस में सूरत की मजिस्ट्रेट कोर्ट से मिली दो साल की सजा को राहुल गांधी ने चुनौती दी है। सूरत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी की ओर से की गई एक टिप्पणी के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में उन्हें 23 मार्च को दोषी करार किया था। साथ ही 2 साल के कारावास की सजा सुनाई थी।
सजा के बाद रद्द हुई थी संसद सदस्यता
कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने के बाद, लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था। बता दें कि वायनाड से लोकसभा की उनकी सदस्यता रद कर दी गई।