कोर्ट से फिर नहीं मिली मनीष सिसोदिया को राहत, 17 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

admin

दिल्ली (एकता): मनीष सिसोदिया को एक बार फिर कोर्ट से राहत नहीं मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि इस घोटाले में सीबीआई की जांच महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। वहीं सोमवार को मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी के दौरान AAP मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अब 17 अप्रैल को 2 बजे फिर मनीष सिसौदिया फिर राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे। पुलिस ने एवेन्यू कोर्ट और बीजेपी मुख्यालय से पहले बैरिकेड लगाए थे। गौरतलब है कि सिसोदिया को 2021-22 के लिए आबकारी नीति तैयार करने और उसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *