नर्सिंग छात्रों के लिए खुशखबरी, AIIMS अब साल में दो बार करेगा स्टाफ की Recruitment

admin

दिल्ली (एकता): नौकरी की तलाश में भटक रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। एम्स ने छात्रों को राहत दी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में अब साल में 2 बार नर्सिंग स्टाफ की भर्ती करेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार अस्पताल में खाली पदों पर एम्स ने भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि स्टाफ की गिनती बढ़ने से मरीजों को भी राहत मिलेगी। मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। देशभर के एम्स व संबंधित संस्थान में स्वीकृत संकाय और गैर-संकाय पदों को भरने की स्थिति की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय में बृहस्पतिवार को बैठक हुई।

वित्तीय वर्ष 2023-24 से नर्सिंग स्टाफ के लिए भर्ती प्रक्रिया साल में दो बार एनओआरसीईटी परीक्षा एम्स से आयोजित की जाएगी।इसके लिए सभी नए एम्स और आईएनआई को एम्स के साथ अपनी रिक्तियों और नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता को तुरंत साझा करने को कहा गया है। नर्सिंग भर्ती को लेकर अगस्त-सितंबर तक भरा जा सकता है। एम्स में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में प्रोक्योरमेंट सपोर्ट एजेंसी (पीएसयू) सहायता प्रदान करेगी। जानकारी के मुताबिक एम्स निदेशक के फैसले के बाद पीएसयू ने मदद करने का फैसला लिया। यह तेजी से प्रोसेसिंग बेस्ट स्पेसिफिकेशंस और बेस्ट प्राइस फिक्सेशन सुनिश्चित करेगी। क्योंकि पहले मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इस फैसले के बाद मरीजों को कोई परेशानी नहीं आएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *