दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। मीडिया सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी में बुजुर्गों को रेलवे के किराए में मिलने वाली छूट को फिर से शुरू करने की मांग की है। बता दें कि उन्होंने कहा कि रेल में बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत को कृपया बंद ना कीजिए। इस रियायत से करोड़ों बुजुर्गों को फायदा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक पिछले कई साल से रेलवे किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिल रही थी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से पहले रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे के किराए में रियायत दी जाती थी। भारतीय रेलवे 60 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुषों को किराए में 40 प्रतिशत की छूट देता था और 58 साल की उम्र पूरी कर चुकीं महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट देता था। लेकिन 20 मार्च 2020 को यह सुविधा वापस ले ली गई।
रेल में बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत को कृपया बंद ना कीजिए। इस रियायत से करोड़ों बुजुर्गों को फ़ायदा हो रहा है। pic.twitter.com/fRktcHVXVd
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 3, 2023
केजरीवाल ने मोदी सरकार को कहा कि “सर, बात पैसे की नहीं है, बात नीयत की है। दिल्ली सरकार अपने 70,000 करोड़ के बजट में से बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर अगर 50 करोड़ खर्च कर देती है तो दिल्ली सरकार गरीब नहीं हो जाती।