दिल्ली (एकता): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार नोएडा में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर है।

जानकारी के मुताबिक भारत में हर सुबह 6 ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। आज हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दिख रही है। बिहार में पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे महंगा हुआ। गुजरात में पेट्रोल की कीमत 63 पैसे गिरकर 96.49 रुपए हो गई।