पति के विरोध के बावजूद प्रेमी से मिलने पहुंची दो बच्चों की मां, होटल के बाथरूम में महिला का शव देख पुलिस के उड़े होश

admin

नोएडा (एकता): नोएडा में एक दिल दहला देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक महिला का शव होटल के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मीडिया सूत्रों के अनुसार होटल में प्रेमी ने धागा काटने वाले कैंचीनुमा कटर से महिला की हत्या कर दी। जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस होटल में महिला का शव देख हैरान रह गई। बता दें कि वारदात को अंजाम देकर महिला का आशिक होटल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से इटावा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी और 2 बच्चों की मां थी। उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा था। लेकिन उसके आशिक की शादी कहीं और तय हो चुकी थी, जिसका वह विरोध कर रही थी। इसी विवाद में सोनू ने उसकी हत्या कर दी। महिला अपने पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। मृतक अनीता की सोनू से मुलाकात करीब तीन साल पहले शादी समारोह के दौरान हुई। इसके बाद दोनों मिलने लगे। जिस कंपनी में सोनू सिलाई का काम करता था, वहीं उसके पति राजेंद्र को हेल्पर की नौकरी दिला दी।

सोनू ने अनीता को भी वहीं सिलाई का काम दिला दिया। धीरे-धीरे वह करीब आ गए। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोनू की उम्र काफी छोटी थी। शुक्रवार को दोनों होटल में पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच हाथापाई व मारपीट भी हुई। पति के विरोध करने पर वह सोनू से मिलने जाती थी। महिला दो बार गर्भवती हो गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *