IPL 2023: इस बार 16वां सीजन होने वाला है खास, रोहित शर्मा और फाफ डुप्लेसिस में देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर

admin

बेंगलुरु (एकता): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन इस बाहर खास होने वाला है। सीजन का रोमांच शुरू हो चुका है। अब फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में बैंगलोर की टीम मुंबई के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी। कप्तान फाफ डुप्लेसिस दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच 2 अप्रैल यानि आज आईपीएल 2023 का महामुकाबला होगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बीच आज मैदानी जंग होगी। अब देखना होगा कि इस मैदान में किसकी जीत होगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। मुंबई और बैंगलोर के बीच मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड शानदार है।

जानकारी के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा और झाय रिचर्ड्सन चोट के कारण बाहर हैं। ऐसे में टीम की उम्मीदें इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर पर लगी हैं, जो जेसन बेहरनडॉर्फ और आकाश मढवाल के साथ तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी सूर्यकुमार यादव पर रन बनाने का जिम्मा होगा। इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना सफर नवम्बर 2012 में शुरू किया था।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस पिछले आईपीएल में 14 में से चार मैच जीतकर आखिरी स्थान पर रही थी। इस बार आईपीएल 20 मार्च 2023 से शुरू हुआ जो 1 जून 2023 को फाइनल खेला जाएगा। पहला मुकाबला धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस के बीच है, जबकि 26 मई को फाइनल खेला जाएगा। यानी अहमदाबाद से शुरू होकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही आईपीएल का रोमांच खत्म होगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मैच 31 मार्च को खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच हुआ। दोनों टीमों के दरमियान 16वें सीजन का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, फिन ऐलन, महिपाल लोमरोर, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रीस टॉप्ले, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरनडॉर्फ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *