दिल्ली (एकता): दिल्ली महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ने राहुल गांधी के नाम अपना 4 मंजिला घर किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोमवार को वह राहुल गांधी से मुलाकात करेगी। बता दें कि राजकुमारी ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने और बंगला वापस लेने के आदेश के बाद यह फैसला लिया। गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद से उन्हें नींद भी नहीं आ रही थी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेताओं ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर कई ऐसी टिप्पणी की है, जिनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए। इतना ही उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाए। उनके पक्ष में कई लोगों ने अपने बयान दिए। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस ने मुहिम चलाई थी ‘मेरा घर राहुल गांधी का घर’। हालांकि राजकुमारी गुप्ता शनिवार को राहुल गांधी से मुलाकात के लिए पहुंची थी, लेकिन वह घर से किसी काम के लिए रवाना हो चुके थे।