birthday special: 41वां जन्मदिन मना रहे Kapil Sharma, आसान नहीं था आम इंसान से कॉमेडी किंग बनने तक का सफर

admin

दिल्ली (एकता): ‘कपिल शर्मा’ नाम ही काफी है, जिन्हें कॉमेडी, सिंगिंग और एक्टिंग सबकुछ आती है। वह इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं, जिनके नाम से ही लोगों के चेहरे पर खुशी आ जाती है। वह अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ की वजह के साफी मशहूर हैं। भले ही आज कपिल कॉमेडी किंग के नाम से जाने जाते हैं लेकिन एक समय था जब कपिल सिंगर बनना चाहते थे। आज कपिल शर्मा के बर्थडे पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ जरूरी और अनकही बातें जानते हैं।

सिंगर बनने का था कॉमेडी किंग का सपना 

कॉमेडी किंग 2 अप्रैल को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। कपिल का जन्म 2 अप्रैल 1981 को अमृतसर में हुआ। कपिल शर्मा का नाम उसके पिता ने रखा। दरअसल उनके पिता को क्रिकेट बहुत पसंद था। 1983 में जब भारत ने वर्ल्ड कप जीता तो उस समय कपिल देव भारतीय टीम के कप्तान थे। इसलिए उन्होंने कपिल देव से प्रेरित होकर अपने बेटे का नाम कपिल रख दिया था। 2005 में एक पंजाबी चैनल पर कॉमेडी शो में कपिल को कॉमेडी करने का मौका मिला। इस शो में वो सेकंड रनरअप रहे। इसके बाद कपिल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते रहे। उन्होंने काफी कामयाबी हासिल की। 2007 में शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ सीजन 3 में भाग लिया और वह इसमें जीते भी। उन्हें 10 लाख रुपए प्राइज मनी के रूप में मिले। साल 2010 से 2013 तक ‘कॉमेडी सर्कस’ के विजेता बने।

वह 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधे। कपिल की एक खूबसूरत बेटी भी है। कपिल शर्मा छोटे पर्दे की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं।

पीसीओ में करना पड़ा था काम

लोगों की जिन्दगी में खुशी लाने का काम करने वाले कपिल शर्मा की जिदंगी का सफर आसान नहीं था। उन्होंने पैसों के लिए पीसीओ तक में काम किया। वहां से लेकर कॉमेडी का किंग बनने तक का उनका सफर बेहद मुश्किल था।  कपिल के पिता कैंसर से पीड़ित थे। पिता के इलाज के लिए कपिल ने टेलीफोन बूथ पर भी काम किया। पिता के निधन के बाद कपिल ने ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली।

कपिल ने फोर्ब्स की लिस्ट में बनाई जगह 

2013 में पहली बार कपिल ने फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्ट में जगह बनाई। कपिल को एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सीएनएन आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर 2013 घोषित किया। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जितना अपनी कॉमेडी की वजह से पॉपुलर हैं उतनी ही पॉपुलर हैं उनकी कॉन्ट्रोवर्सीज। कॉमेडी शो जीतने वाले कपिल ‘छोटे मियां’, ‘झलक दिखला जा 6’, ‘उस्तादों के उस्ताद’ जैसे कई शानदार शो में दिखाई दिए।

टेलीविजन शोज के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम

स्टैंडअप कॉमेडी और टेलीविजन शोज के अलावा कपिल शर्मा बॉलीवुड फिल्म और म्यूजिक वीडियोज में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कपिल ‘किस किस को प्यार करूं’, ‘फिरंगी’, और ‘ज्विगाटो’ जैसे फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *