25 साल से ‘लापता’ हैं बॉलीवुड के यह मशहूर अभिनेता, Birthday पर हर साल बेटी पोस्ट कर करती है Wish, जानिए पूरा सच

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के कई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका आजतक कोई अता-पता नहीं। ऐसे ही एक मशहूर अभिनेता के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो करीब 25 साल से ‘लापता’ हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार 80 के दशक के मशहूर अभिनेता राज किरण महतानी की जिदंगी का पूरा सच जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की फिल्म ‘कर्ज’ से देशभर में राज किरण महतानी मशहूर हुए थे। इस फिल्म में उन्होंने रवि वर्मा का किरदार निभाया था। जो दर्शकों को काफी पसंद आया। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हीरा-पन्ना’ से की थी। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए। लेकिन फिल्म ‘कर्ज’ से ही उनको जाना जाता है। हालांकि राज ने कागज की नाव (1975), शिक्षा (1979), मान अभिमान (1980) और एक नया रिश्ता (1988), कर्ज (1980), बसेरा (1981), अर्थ (1982), राज तिलक (1984), और वारिस (1988) फिल्मों में काम किया।

पिता के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करती है बेटी

राज किरण महतानी की दो बेटियां ऋषिका महतानी और मन्नत महतानी है। उनकी पत्नी रूपा ने भी दूसरी शादी कर ली है। 25 सालों से उनका परिवार उन्हें तलाश रहा है। लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है। राज की बेटी ऋषिका पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह हर साल अपने पिता के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करती है। उसकी अपने पिता के साथ सिर्फ एक ही फोटो है, जो वो हर बार सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। इस तस्वीर में वह अपने पिता की गोद में बैठी हुई हैं।

 

जानकारी के मुताबिक कई लोगों का कहना है कि अपने करियर के बैकसीट लेने के बाद राज किरण गंभीर अवसाद में चले गए थे। उन्हें मुंबई के पागलखाने में भर्ती कराया गया था। वह इंडस्ट्री से गायब हैं। उनकी बेटी ऋषिका का कहना है कि पिता राज किरण के अटलांटा में पाए जाने की खबरों के बाद उसके परिवार ने कई सालों से न्यूयॉर्क पुलिस और निजी जासूसों की सहायता से तलाश की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *