दिल्ली (एकता): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को दिल्ली पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह किसी खास मुद्दे पर चर्चा के लिए दिल्ली दौरे पर गए हैं। बता दें कि सीएम भगवंत मान दिल्ली स्थित सरकारी आवास कपूरथला हाउस पहुंचे। जानकारी के मुताबिक शाम को वह अपने काफिले के साथ दिल्ली आए।