NMACC Launch में पहुंची ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन, सादगी ने जीता फैंस का दिल (देखें तस्वीरें)

admin

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की एकलौती बहू ऐश्वर्या राय हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMCC) के लॉन्च पर पहुंचीं। वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची। मीडिया सूत्रों के अनुसार ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन की सादगी को देखकर हर कोई हैरान रह गया। ऐश्वर्या लाइट मेकअप को अपनाने के लिए जानी जाती हैं। वहीं उनकी बेटी की सादगी ने भी फैंस का दिल जीत लिया। सेलेब्स की भीड़ में मां-बेटी पर सबकी नजरें टिकी रही। दोनों को देखकर लोगों ने उनपर खूब प्यार बरसाया।

मां-बेटी पर टिकी रही सबकी नजरें 

इस इवेंट के लिए ऐश्वर्या ने एक भारी हरे रंग का लहंगा चुना, जिसे एक सुंदर मॉस-हरे सुंदर दुपट्टे के साथ जोड़ा गया था। उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। आराध्या ने पिंक अनारकली सूट पहना हुआ था, जिसके किनारों पर बहुत कम काम था और चोली पर चांदी की कढ़ाई थी। सब लोग यहीं बोल रहे थे कि ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी को कितने अच्छे संस्कार दिए हैं और उनको कितने सलीके से सबकुछ सिखा रही हैं। महानायक अमिताभ हो या अभिषेक और ऐश्वर्या सभी चर्चित नाम हैं। वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना ही रहता है।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च पर पहुंचीं कई बड़ी हस्तियां 

जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को मुंबई में इंडिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ किया, जिसमें देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। लॉन्च इवेंट में अंबानी फैमिली के अलावा बी-टाउन सेलेब्स ने भी हर किसी का खूब ध्यान खींचा।

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय कई सेलिब्रिटीज दिखाई दिए। खासतौर पर नीता ने अपनी सुंदरता और महारानी जैसे लुक से समां बांध दिया। बनारसी साड़ी में वह किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं।

फैशनिस्टा बनने को तैयार हैं आराध्या बच्चन 

आराध्या बच्चन फैशनिस्टा बनने के लिए बड़ी हो रही हैं। आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय की तरह बहुत ही ब्यूटीफुल और स्टाइलिश हैं। उन्हें डिजाइनर ड्रेसेस के साथ कीमती बैग्स रखने का बहुत शौक है। बता दें कि बच्चन फैमिली की आराध्या पॉपुलर स्टार बच्चों में से एक हैं। वह हमेशा अपने लुक्स और क्यूटनेस के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। आराध्या उम्र में भले ही छोटी हो लेकिन प्रॉपर्टी के मामले में वह बड़े लोगों को भी मात दे सकती हैं। उनके पास ना सिर्फ महंगी कारें हैं बल्कि वह आलीशान घर की भी मालकिन हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *