दिल्ली की रोहिणी कोर्ट की चौथी मंजिल से युवक ने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया मौत का सच

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां रोहिणी कोर्ट की चौथी मंजिल से एक शख्स ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार जांच के बाद युवक की पहचान डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई। युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जो कि पुलिस ने बरामद कर लिया है। उस सुसाइड नोट में लिखा था कि सॉरी मां, आपका बेटा कमजोर निकला। वह आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

जानकारी के मुताबिक जब युवक ने आत्महत्या की तो उस समय रोहिणी कोर्ट के सेंट्रल हाल के पास पुलिस भी खड़ी थी। घटना शुक्रवार की है। उन्होंने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रशांत विहार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *