80 साल की महिला पर नशीले पदार्थ की तस्करी का आरोप, कोर्ट ने सुनाई 17 साल की सजा, जानिए पूरा मामला

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 80 वर्षीय महिला को हेरोइन रखने के आरोप में 17 साल की सजा सुनाई गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार कोर्ट ने महिला को सजा के साथ-साथ ढाई लाख रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। वहीं मामले में दूसरे आरोपी को 10 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना लगाया है।

पुलिस ने बताया कि महिला के पास से 16 किलो हेरोइन व इंदल के पास से एक किलो हेराइन बरामद हुई। यह मामला साल 2014 का है। महिला के 25 परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के खिलाफ नशीले पदार्थ की तस्करी का मामला दर्ज हैं। पुलिस ने उसे पहली बार 1986 में गिरफ्तार किया था।

कोर्ट ने कहा कि हत्या करने वाला एक या दो लोगों को मारता है, लेकिन नशीले पदार्थ बेचने वाले कई लोगों को मौत के मुंह में जाने को मजबूर कर देते हैं। अदालत ने दोनों आरोपियों को 3 मार्च को अपराधी घोषित किया और 29 मार्च को सजा सुनाई। दोनों को अप्रैल 2014 में गिरफ्तार किया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *